Header Ads Widget

Sea Ports भारत के प्रमुख बंदरगाह



भारत 
के प्रमुख बंदरगाह भारत में प्राचीन काल से ही पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापार किया जाता रहा हैयह व्यापार जल मार्ग और स्थल मार्ग के माध्यम से किया जाता था जल मार्ग से नावों के माध्यम से किया जाता था आधुनिक समय में यह व्यापार जलयानों के द्वारा किया जाता है जलयानों से व्यापार वायुयान की अपेक्षा सस्ता पड़ता है व्यापार करने के लिए नदी या समुद्र के तटों पर कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती हैजिससे जलयानों का आवागमन आसानी से किया जा सकेइन्हें ही बंदरगाह कहा जाता है 

 

भारत के प्रमुख बंदरगाह

भारत में 13 बड़े एवं 200 छोटे बंदरगाह

  • 13 बड़े बंदरगाहों में से सर्वाधिक 3 तमिलनाडु  में हैं
  • 200 छोटे बंदरगाहों में से सर्वाधिक 53 महाराष्ट्र में

 

बंदरगाह के प्रकार

  • प्राकृतिक बंदरगाह 
  • कृत्रिम बंदरगाह 

 

कांडला बंदरगाह 


- यह गुजरात राज्य में स्थित है 

- कांडला बंदरगाह का नाम बदल कर अब दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है। 
- यह बंदरगाह भारत विभाजन के बाद विकसित किया गया  
पूर्व पश्चिमी देशों से व्यापार करने के लिए कराची बंदरगाह का प्रयोग किया जाता था स्वतंत्रता के बाद उसके विकल्प में कांडला बंदरगाह विकसित किया गया उत्तर भारत की आवश्यकताओं की सर्वाधिक पूर्ति 

इसी बंदरगाह से की जाती है 

 

मुंबई बंदरगाह  

- यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है  
- भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है  
- भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है  
- इस बंदरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहां जाता है  

 

न्हावा शेवा बंदरगाह  

 

- यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है 

- यह कृत्रिम बंदरगाह है 

- इसका अन्य नाम जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी है 

- यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है 

- इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया 

 

मर्मागाओ बंदरगाह 

 

- यह गोवा राज्य में स्थित है 

- यह बंदरगाह जुवारी नदी के मुहाने पर स्थित है 

ईरान को लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है 

न्यू मंगलौर बंदरगाह  - यह कर्नाटक राज्य में स्थित है 

 
कोच्चि बंदरगाह - यह केरल राज्य में स्थित है  
 
कोलकाता-हल्दिया बन्दरगाह

 

- यह पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है 

- कोलकाता बंदरगाह हुगली नदी के तट पर स्थित है 

- हल्दिया बंदरगाह समद्र तट पर स्थित है  

- हल्दिया बंदरगाह कोलकाता का सहायक है 

 

पारादीप बंदरगाह 

 

- यह उड़ीसा राज्य में स्थित है 

- झारखंड और उड़ीसा राज्य का लौह अयस्क यहीं से जापान को निर्यात किया जाता है 

विशाखापट्टनम बन्दरगाह 

यह आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
- यह भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है  
- इस बंदरगाह के निकट "डॉल्फिन नोज" नामक पहाड़ी होने के कारण यह तेज समुद्री हवाओं से सुरक्षित रहता है 

एन्नौर बंदरगाह 

कृत्रिम बंदरगाह यह चेन्नई बंदरगाह का सहायक बंदरगाह है

चेन्नई बंदरगाह  भारत का सबसे यह पुराना कृत्रिम बंदरगाह है 

 

तूतीकोरिन बंदरगाह 

 

- इसे "चिदम्बरनार बंदरगाहभी कहते हैं यह मन्नार की खाड़ी में स्थित है

 

पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह 

- पोर्टब्लेयर बंदरगाह अंडमान और निकोबार द्वीप पर 

स्थित है

 

 


Post a Comment

0 Comments