Header Ads Widget

Praydeep Bharat ki Nadiya, दक्षिण भारत की नदिया | Indian River system Part -2

 


दक्षिण भारत की नदिया (प्रायद्वीपीय नदी तंत्र):-

- दक्षिण भारत की नदिया प्रायः वृक्षनुमा अपवाह तंत्र रखती है
- प्रायद्वीपीय नदीयों के अपवाह तंत्र में नर्मदा, ताप्ती, माही, महानदी, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा नदी आते है


नर्मदा नदी -

- मध्यप्रदेश के अमरकंटक से इसकी उत्पत्ति होती है जो पश्चिम की और बहते हए 1312 km की दूरी तय कर खम्बात की खाड़ी अरब सागर में मिल जाती है
- नर्मदा नदी उत्तर में विंध्याचल पर्वत और दक्षिण में सतपुड़ा पर्वत के बीच भ्रांश घाटी से होते हए बहती है
- ये नदी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी है इसे मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है नर्मदा नदी की सहायक नदिया तवा और शेर

Importan Point -
अमरकंटक से 2 नदिया निकलती है नर्मदा और सोन नदी दोनों नदिया भ्रांश घाटी से होते हुए बहती है

ताप्ती नदी(724km) -

- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले  के निकट सतपड़ा पहाड़ियों से निकलती है ये नदी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्, गुजरात से प्रवाहित होती हई ये अरब सागर में जाकर मिल जाती है।

माही नदी (583km) -

- इसका उदगम मध्यप्रदेश के धार जिले के समीप विंध्याचल पर्वत श्रेणी से होता है मध्यप्रदेश, राजस्थान, गजरात से बहते हए ये नदी खम्बात की खाड़ी में गिर जाती है  

Note :
- माही भारत की एक मात्र ऐसी नदी है जो कर्क रेखा को 2 बार काटती है

गोदावरी नदी (1465km) -

ये प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है ये नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्रम्ब्केश्वर से निकलती है और दक्षिण पूर्व की और बहते हए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है  

Note -
पेनगंगा, इंद्रावती, प्रणहिता इसकी प्रमुख सहायक नदिया है

कृष्णा नदी(1400km) -

- कृष्णा नदी प्रायदवीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है
- इसका उद्गम महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास से होता है, कृष्णा नदी महाराष्ट्र से होते हए कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है

कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदियों -  तुंगभद्रा, कोयना, भीमा


महानदी(851km) -

- महानदी छत्तीसगढ़, उड़ीसा की प्रमुख नदी है 

- इसका उद्गम छत्तीसगढ़ के रायपुर के निकट सिहावा पहाड़ी से होता है और ये नदी आगे और बहते हए ये उड़ीसा में प्रवेश करती है और डेल्टा का निर्माण करते हए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है

Note-

तेल नदी, शिवनाथ नदी और जोंक महानदी की प्रमुख सहायक नदी है

कावेरी नदी(800km) -

- कर्नाटक के कुर्ग के निकट ब्रहमगिरि पहाड़ियों से निकलती है और कर्नाटक तामिलनाडू से बहते हए तिरुचिरापल्ली के निकट बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है

Note -
इसे दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है।


अन्य प्रमुख नदिया:-

स्वर्ण रेखा नदी

ये नदी रांची के निकट छोटा नागपुर के पठार से निकलती है झारखण्ड से निकलकर पश्चिम बंगाल उड़ीसा से होते हए ये बंगाल
की खाड़ी में गिर जाती है।
 प्रसिदध शहर जमशेदपुर टाटानगर इसी नदी के तट पर स्थित है।

लूनी नदी

- इसका उदगम अजमेर के निकट अरावली पहाड़ियों के निकट नाग पहाड़ से होता है राजस्थान से होते हए गुजरात के कछ के रन में ये नदी विलुप्त हो जाती है  इस नदी को के नाम से भी जाना जाता है

काली नदी

- इस नदी को शारदा और कालीगंगा के नाम से जाना जाता है।
- ये नदी हिमालय स्थित कालापानी नामक स्थान से निकलती है उत्तराखंड उत्तरप्रदेश में होते हए हए ये नदी घाघरा नदी के साथ मिल जाती है

पेन्नार नदी

- पेन्नार नदी भारत की एक प्रमुख नदी हैं।
- ये नदी कर्नाटक में नन्ददुर्ग पहाड़ी से निकलकर
- पूरब की ओर 970 किलोमीटर बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।



Post a Comment

0 Comments