Header Ads Widget

खनिज व अयस्क क्या होते है, भारत के शीर्ष खनिज उत्पादक राज्य (Part - 1)


 खनिज क्या होते है


पृथ्वी के भूगर्भ से खुदाई करके, प्राकृतिक रुप से पाए जाने वाले तत्वों या यौगिक को खनिज कहते है जैसे - कोयला, अभ्रक, जस्ता आदि


अयस्क किसे कहते है


जिस खनिज में धात्विक गुण हो और उसमें से धातु आसानी से कम खर्चे में प्राप्त की जा सकती हो उसे अयस्क कहते हैं
जैसे - हेमेटाइट, बॉक्साइट  

धात्विक गुण हो और कम खर्चे में धातु निकाली जा सके - अयस्क  

भारत में खनिज विकास एवं सर्वेक्षण के लिए मुख्य रूप से 2 संस्थाएं हैं - 

  1. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया - कोलकाता 
  2.  भारतीय खनन ब्यूरो - नागपुर


भारत के शीर्ष तीन खनिज उत्पादक राज्य  

  1. राजस्थान (17% )
  2.  उड़ीसा(14%) 
  3. आंध्रप्रदेश(13%)


खनिज का वर्गीकरण

  1. धात्विक खनिज
  2. अधात्विक खनिज
  3. इंधन खनिज
  4. परमाणविक खनिज


धात्विक खनिज -

प्राप्ति - धात्विक खनिज प्रायः आग्नेय चट्टानों में पाए जाते हैं।        

खनिज - कॉपर, लोहा, लेड, निकिल, एल्यूमीनियम आदि

इन खनिजों से प्राप्त धातुओं को पीटने या खींचने पर तार, चद्दरे इत्यादि बनाए जाते हैं।

 

अधात्विक खनिज -

प्राप्ति - परतदार चट्टानों या रूपांतरित चट्टानों से 

प्रमुख अयस्क - चूना-पत्थर, डोलोमाइड, हीरा, अभ्रक, संगमरमर, जिप्सम आदि  

खनिज - बालू, जिप्सम, यूरेनियम, क्वार्ट्ज आदि 

भारत में उपलब्ध खनिजों की समस्त खनिजों में सर्वाधिक अधात्विक खनिजो का उत्पादन होता है ।

 

इंधन खनिज -

प्राप्ति - औसादी शैल से   

खनिज - कोयला, पेट्रोलीयम, प्राकृतिक गैस आदि 

भारत में सर्वाधिक खनिज राजस्व, इंधन खनिज की श्रेणी से प्राप्त होता है ।

परमाणवीक खनिज -

प्राप्ति - आग्नेह चट्टान एवं धारवाड चट्टानों से 

खनिज - युरेनियम, थोरियम, बैरिलीयम, जीरकान, एण्टीमनी, ग्रेफाइड आदि  

इन खनिजो का उपयोग परमाणु उर्जा उत्पादन व उच्च शक्ति के कार्यो में होता है ।      
    

Learn more :

भरत के खनिज तत्व Minerals | MCQ's

भारत में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज | Minerals (Part-2)

Post a Comment

0 Comments